
यह चार्ट बताता है कि केवल पिछले साल के “Top Performer” म्यूचुअल फंड पर भरोसा करना हमेशा सही रणनीति नहीं होती।
कई बार जो फंड एक साल में सबसे ऊपर होता है, अगले साल नीचे चला जाता है। यानी रिटर्न हर साल बदलते रहते हैं, इसलिए सिर्फ पिछला प्रदर्शन देखकर निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है।
ऊपर दी गई तालिका दिखाती है कि अलग–अलग फंड्स की रैंक हर साल बहुत ऊपर–नीचे होती रही।
नीचे दिए गए अध्ययन के अनुसार:
सिर्फ 5% फंड ही अगले 3 सालों में फिर से Top 10 में रहे।
बाकी ज्यादातर फंड अपनी रैंक खो देते हैं।
निवेशकों के लिए सीख
✔️ अपने निवेश लक्ष्य, समयावधि और जोखिम प्रोफ़ाइल समझकर निवेश करें
✔️ सिर्फ पिछले साल के रिटर्न पर न भागें
✔️ फंड की Consistency, 3, 5 और 10 साल का प्रदर्शन देखें
✔️ फंड मैनेजर का अनुभव और निवेश रणनीति जानें
✔️ संतुलित जोखिम वाले फंड बेहतर रहते हैं
निष्कर्ष:
“Past Performance is not Guaranteed Future Returns” – सिर्फ पिछला रिटर्न देखकर निवेश न करें, समझदारी और सही सलाह के साथ निवेश करें।
Investment in securities market are subject to market risks read all documents carefully before investing.








