
Inflation का मतलब है चीज़ों और सेवाओं की कीमतें हर साल बढ़ना। जब कीमतें बढ़ती हैं तो आपके पैसे की खरीदने की ताकत (Purchasing Power) कम हो जाती है।
₹1,00,000 आज बहुत काम का है, लेकिन 10–20–30 साल बाद वही पैसा उतना काम का नहीं रहेगा, क्योंकि चीज़ें महंगी हो जाती हैं।
मुख्य बात समझिए… Inflation हर साल पैसे की value कम करता है। Bank FD या low return option अगर inflation से कम return दें, तो real में नुकसान होता है।
Nominal return (जैसे 7–8%) देखकर खुश मत होइए, Real Return = Nominal Return – Inflation होता है।
अगर salary 5% बढ़े और inflation 6% हो – तो असल में salary कम हुई!
India में Inflation क्यों बढ़ता है?
Demand बढ़ने से , Oil / Food / Import cost बढ़ने से, Supply problem होने से।
Investments पर असर..
Equity (mutual funds / equity) inflation से लड़ने में सबसे मजबूत। FD और Bonds inflation beat नहीं कर पाते।
Gold safety देता है, growth कम, Real estate / REITs कुछ हद तक help करते हैं।
क्यों सिर्फ FD में पैसा रखना गलत है?
FD के interest से ज्यादा अगर inflation है, तो पैसा “grow” नहीं होता, बल्कि धीरे–धीरे छोटा हो जाता है।
Inflation से बचने का सही तरीका…
Equity Mutual Funds / NPS / Balanced Funds जैसी growth assets अपनाइए
Long-term investing की आदत रखिए
SIPs को जारी रखें और बढ़ाते रहें।
सिर्फ “safe दिखने वाले” low return options पर depend मत रहिए।
Final Message…
Wealth number नहीं है… wealth वो है जो आपका पैसा भविष्य में खरीद पाए।
Risk सबसे बड़ा नहीं है — सबसे बड़ा risk है inflation को ignore करना।
Investment in securities market are subject to market risks read all documents carefully before investing.