रिसेप्शन & इन्वेस्टमेंट

आजकल शादी की मौसम फुल मूड मे चल रही है, और रोज रिसेप्शन हो रहे है।

रिसेप्शन मे दो तरह के लोग दिखने को मिलते है,

  1. फ़ूडी – जिनकी प्लेट मे कही जगह ही नहीं होती, ये लोग माहौल के साथ साथ फ़ूड का लूफ्त उठाते है और सही तरीके से रिसेप्शन का आनंद लेते है।
  2. मूड़ी – जिनका मूड सिर्फ माहौल का मजा लेने का होता और, ये लोग खाली प्लेट मे थोड़ा सा सलाद लेकर घूमते रहते है।

इन्वेस्टमेंट मे भी दो तरह के लोग होते है,

  1. इन्वेस्टर – ये लोग वॉलेटिलिटी का रिस्क लेके लोंग टर्म मे अच्छा रिटर्न लेना चाहते है, ये फ़ूडी टाइप के लोग है, जो प्लेट भरके इन्वेस्टमेंट करते है और लोंग टर्म मे एक अच्छी वेल्थ बनाते है।
  2. सेवर – ये लोग कुछ भी रिस्क लेना नहीं चाहते सिर्फ एफ.डी. करंगे और अपना प्रिंसपल सेफ रखने की सोचते है, मगर लोंग टर्म मे इंफ्लेशन और टैक्स के मार से सही मायने मे प्रिंसिपल मे लोस करते है, ये मूडी टाइप के लोग है जो खाली प्लेट ले के घूमते रहेंगे और सेफ्टी के एहसास मे लोंग टर्म मे वेल्थ नहीं बना पाते।

दुनिया मे वेल्थी गिने जानेवाले लोग या तो बिजनेसमैन होते है या इन्वेस्टर होते है।

अगर बिज़नेस समझ मे नहीं आता तो दुसरो के बिज़नेस मे इन्वेस्ट करे।

अगर शेयर मार्केट समझ मे नहीं आता तो म्यूच्यूअल फंड मे इन्वेस्ट करे।

Leave a comment