अगर आपको नहीं पता कि कहां जाना है तो आप हमेशा भटकते रहोगे। उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली पहुंचना चाहते हैं तो आप दिल्ली पहुंचने के रास्ते खोजोगे, फिर इसकी योजना बनाओगे। योजना के अनुसार जाने का प्रयास करोगे। अगर बीच में कोई रुकावट आती है, तो दिल्ली पहुंचने में थोड़ी देर हो सकती है, लेकिन अगर मंजिल तय है, तो पहुचेंगे जरूर।
निवेशक कभी यह नहीं सोचते की निवेश के दस बीस साल बाद उन्हें क्या मिलना चाहिए। वह एक ही मकसद से आते है की मेरे पास कुछ अतिरिक्त पैसे पड़े है एक दो साल के लिए, में क्या करू? फिर वह ऐसे विकल्प चुनते है जहा पिछले दो वर्षो में अच्छा रिटर्न मिला है, यह मानते हुए की अगले दो वर्षो मे उसे वही रिटर्न मिलेगा। कभी सोना चांदी तो कभी शेयर बाजार, कभी प्रॉपर्टी तो कभी बिटकॉइन। लालच बढ़ने पर पोंजी स्कीम। फिर निवेश वर्षो तक फंसा रहता है। अंत में सब मिलकर फिक्स डिपोजिट से भी कम रिटर्न मिलता है और डर के वापिस फिक्स डिपोजिट करते है। यह ज्यादातर निवेशकों की कहानी है। निवेशकों के भटकने का एक ही कारण है उनके दिमाग में निवेश का लक्ष्य स्पष्ट नहीं है।
एक सलाहकार के रूप में हमारी भूमिका आपको एक स्पष्ट तस्वीर देना है कि आप अपने निवेश से क्या प्राप्त कर सकते हैं। हम आपको आपकी मंजिल तक पहुंचाने का एक प्लान बनाते हैं। रास्ते में आने वाली बाधाओं से रास्ता साफ करते है और आपको आपकी मंजिल तक पहुँचाने में मदद करते है।
हम आपके लिए पहली निवेश योजना लेकर आए हैं जो आपके निवेश के विकर्षणों को दूर करेगी, आपको आपकी भविष्य की चिंताओं से मुक्त करेगी। जिसमें लक्ष्य स्पष्ट है, नियोजन सर्वोत्तम है और उद्देश्य स्वच्छ है।
अधिक जानकारी हेतू आप सम्पर्क कर सकते हैं।
📞9431385172; 9835360269
Email: pramadafinserv@gmail.com
